Network Model and Hierarchical Model with advantages & disadvantages

NETWORK MODEL 

इस model को database task group ने सन 1971 में बनाया। यह model हमे one to one, one to many, व  many to many relationships को दर्शाने में कारगर है।

Network Model में data को graph में organize किया जाता हैं। और इसमें एक से ज्यादा parent नोड हो सकते है| अर्थात् इसमें एक से ज्यादा parent/child relationship होती है| और इसमें कुछ entity अनेक paths में से access कर सकती हैं। तो हम कह सकते है कि इस model में data को network के रूप में store और access करते है।

Network model का प्रयोग पहले सबसे ज्यादा किया जाता था जब तक कि relational model प्रस्तावित नहीं हुआ था |

 

Advantages of Network Model

  • इसके concept, hierarchical मॉडल के तरह ही सरल है|
  • इसमें एक से ज्यादा parent/child relationship होती है|
  • इसमें data को आसानी से access किया जा सकता है|
  • यह data integrity प्रदान करता है|
  • इसमें data definition language (DDL) तथा data manipulation language (DML) होती है|

Disadvantages of Network Model

  • इसका database structure बहुत ही complex (कठिन) होता है क्योंकि इसमें सभी records को pointers का प्रयोग करके maintain किया जाता है|
  • इसके structure में  changes करने पर सभी programs में changes करने पड़ते है|

HIERARCHICAL MODEL

यह database का सबसे पुराना रूप है। जिसका निर्माण IBM ने अपने information management system के लिए तैयार किया था। यह model data को tree structure में organize करता है। जिसमें की एक parent node अन्य child node को बताती है।
इस database में one – two – many relationship लगायी जा सकती है।

इस मॉडल में parent-child रिलेशनशिप होती है। इस model में प्रत्येक entity के पास केवल एक parent होता है और बहुत सारें children होते है। इस मॉडल में केवल एक entity होती है जिसे हम root कहते है।

इस model में Data को Tree structure में organized किया जाता है, जिसमें केवल एक ही root होता है. इसमें Data को records की तरह store किया जाता है जो कि एक दूसरे से जुड़े रहते है। इसे 1970 में प्रस्तावित किया गया था|

उदाहरण – एक college में बहुत सारें courses होते है, बहुत सारें professors तथा students होते है.  तो college एक parent हुआ और professors तथा students उसके child हुए |

 

Advantage of Hierarchical Model

  • यह data sharing को promote करता है|
  • इसमें parent/child relationship होती है जिसके कारण इसके concepts सरल होते है|
  • यह डेटाबेस security प्रदान करता है|
  • इसमें 1 to many relationship होती है|

Disadvantage of Hierarchical Model

  • यह flexible नहीं होता है|
  • इसमें data definition तथा data manipulation languages नहीं है|
  • इसमें complex implementation के लिए physical data storage के knowledge की जरुरत होती है|
  • इसके structure में बदलाव करने पर सभी programs में बदलाव करना पड़ता है|
Previous articleBasic of the Communication and Direction of the Data Flow
Next articlePin Diagram of 8085 Microprocessor and difference between 8085 and 8086

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here