Pin Diagram of 8085 Microprocessor and difference between 8085 and 8086

Pin Diagram of 8085 Microprocessor and difference between 8085 and 8086

Pin diagram of 8085

Microprocessor 8085 एक 40-pin की IC है 40 pin में से 16-pin तो address और data bus के लिए हैं| Microprocessor 8085 में address-bus 16-bit की और data-bus 8-bit की होती है आप देखेंगे ADसे AD तक की pins multiplex हैं| ADसे AD7  को data bus और address bus दोनों की तरह use किया जा सकता है| A0  से Apins Lower address carry करती हैं और Aसे A15 pins higher-order address को carry करती हैं|

आपने  ADसे ADpins कब address-bus और कब data-bus की तरह काम करेगी। Microprocessor को कैसे पता चलता है की ADसे AD 7 pins को address bus की तरह use करना है या Data-bus की तरह यह जानने में हमारी मदद करता है ALE (Address Latch Enable) Pin.

Pin Configuration and Signal Group – metaFied

 

X1 & X2

इन दोनों pins को crystal input pins भी कहते है. इनका use internal clock generator की Frequency को set करने के लिए किया जाता है| यदि हमें किसी system को 3 MHZ पर operate करना है तो crystal के पास 6 MHZ की Frequency होनी चाहिए|

RESET IN & RESET OUT

RESET IN- इसका use microprocessor को reset करने के लिए किया जाता है| यह active low signal है| microprocessor को reset करने का means है|

  • program counter (PC) और IR को reset करना
  • TRAP के अलावा सभी interrupts को disable करना.
  • RESET OUT पिन को high Output provide करना.

RESET OUT- इस pin का use peripheral devices और ICs को reset करने के लिए किया जाता है| यह एक active high signal है और यह output signal भी है|

SID & SOD

SID:- इसका पूरा नाम Serial Input Data है| इस pin में Available information को accumulator के 7वीं bit पर store किया जाता है| bit को store करने के लिए RIM (read interrupt mask) instruction का use किया जाता है| RIM यह check करता है कि interrupt जो है वह mask है या नही|

SOD:- इसका पूरा नाम Serial Output Data है| इस pin में Available output को accumulator के 7वीं bit पर store किया जाता है. bit को Store करने के लिए SIM (set interrupt mask) instruction का use किया जाता है|

interrupt signals

interrupt signals निम्नलिखित 5 प्रकार के होते है|

  1. TRAP
  2. RST 7.5
  3. RST 6.5
  4. R.ST 5.5
  5. INT R

TRAP:-

  • इसकी Priority सबसे अधिक होती है|
  • इसे Disable नही किया जा सकता है |
  • यह Edge और level triggered दोनों तरह का होता है|
  • TRAP signal को हमेशा low से high होना चाहिए और high पर कुछ समय के लिए बना रहना चाहिए|
  • इसका use सामान्यतया power failure और emergency के लिए किया जाता है|

RST 7.5:-

  • यह एक maskable interrupt है.
  • इसकी दूसरी सबसे ज्यादा priority होती है.
  • यह केवल positive edge triggered होता है.

R.ST 6.5:-

  • यह भी एक maskable interrupt है.
  • इसकी तीसरी सबसे ज्यादा priority होती है.
  • यह केवल level triggered होता है.
  • इसे EI instruction के द्वारा enable किया जा सकता है और DI के द्वारा disable किया जा सकता है.

RST 5.5:-

  • यह भी एक maskable interrupt है.
  • इसकी चौथी सबसे ज्यादा priority होती है.
  • यह केवल level triggered होता है.
  • यह interrupt, R.ST 6.5 की तरह समान होता है.

INTR:-

  • यह भी एक maskable interrupt है.
  • इसकी चौथी सबसे ज्यादा priority होती है.
  • यह केवल level triggered होता है.
  • यह एक general purpose interrupt है.

NTA:-

  • इसका पूरा नाम interrupt acknowledge है.
  • यह एक out going सिग्नल है. अर्थात जब INTR receive हो जाता है तब यह Signal microprocessor के द्वारा send किया जाता है.
  • यह active low सिग्नल है,

Address bus

  • Address bus का use memory को address send करने के लिए किया जाता है|
  • इनका use memory address के MSB (most significant bit) के लिए किया जाता है|
  • यह memory में एक से ज्यादा location को select करता है|
  • इसका size 16 bit का होता है|
  • ये pins A8-A15 तक होती है|

Address/data bus

  • AD0-AD7 की pins, address/data bus होती है|
  • इनका use first machine cycleमें address bus के LSB (most significant bit) के लिए किया जाता है| एवं दूसरे और तीसरे machine cycle के लिए data bus का use किया जाता है|
  • data bus, 8 बिट की होती है|
  • यह time multiplexed होती है|

ALE

  • इसका use address latch को enable करने के लिए किया जाता है|
  • यह indicate करता है कि bus जो है वह address bus की तरह कार्य कर रही है या data bus की तरह|
  • यदि ALE = 1, तब bus, address bus की तरह कार्य करती है|
  • यदि ALE = 0, तब bus, data bus की तरह कार्य करती है|

RD

  • RD का पूरा नाम Read है|
  • यह एक Active low signal है|
  • यह एक Control signal है जिसका use memory और input devices में read operation को पूरा करने के लिए किया जाता है|

WR

  • इसका पूरा नाम write है|
  • यह एक active low signal है|
  • यह एक Control signal है जिसका use memory और input devices में write operation को perform  करने के लिए किया जाता है|

READ

  • इस pin का use धीमी peripheral devices को तेज microprocessor के साथ synchronize करने के लिए किया जाता है|
  • अगर peripheral devices धीमी होगी तो microprocessor को waiting state में रहना पड़ेगा|

HOLD

  • HOLD pin का use DMA transfer के लिए microprocessor से request करने के लिए किया जाता है|
  • यह request, DMA controller के द्वारा भेजी जाती है|
  • intel 8257, और intel 8237 दो DMA controllers है|

HLDA

  • HLDA का पूरा नाम hold acknowledge है|
  • microprocessor इस pin का use HOLD signal की receipt को acknowledge करने के लिए करती है|
  • जब HLDA, high होता है तब address bus, data bus, RD, WR, IO/M pins जो है वह tri-state में चली जाती है. इसका मतलब है कि वह external environment से cut off हो जाती है|
  • जब HOLD, low हो जाता है तो HLDA भी low हो जाता है. और microprocessor buses का control अपने पास ले लेती है|

Vss and Vcc:-

Vcc एक +5v pin है जबकि Vss एक ground pin है|

Difference between 8085 and 8086 Microprocessor

8085 Microprocessor 8086 Microprocessor
यह 8-bit Microprocessor है। यह 16-bit Microprocessor है।
इसमें 8-bit wide data bus है। इसमें 16-bit wide data bus है।
इसमें 16- bit wide address bus है। इसमें 20- bit wide address bus है।
इसमें 8- -bit ALU (Arithmetic Logic Unit)  है। इसमें 16- -bit ALU (Arithmetic Logic Unit)  है।
यह एक  machine cycle में 8-bit data को process कर सकता है। यह एक  machine cycle में 16-bit data को process कर सकता है।
इसमें 3 MHz का on-chip oscillator है। यह 5 MHz, 8 MHz और 10 MHz की  clock frequency के साथ 3 versions  में available है।
यह एक Accumulator based Microprocessor है। यह General Purpose Register based Microprocessor  है |

 

Previous articleNetwork Model and Hierarchical Model with advantages & disadvantages
Next articleIntroduction 8085 Microprocessor & its Architecture & Function

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here